यूपी – गाजियाबाद। माहेश्वरी समाज गाजियाबाद की वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन रोटरी भवन, गांधीनगर में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में समाज के सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में लोकेंद्र राठी को अध्यक्ष, ओम काबरा को सचिव, विनय गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर सी.पी. डागा, मुकेश माहेश्वरी और अतुल माहेश्वरी का चयन हुआ। सहसचिव के रूप में निकुंज राठी, प्रदीप राठी, योगेंद्र माहेश्वरी और सुशील माहेश्वरी (सेक्टर-23) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कोषाध्यक्ष पद पर विनीत राठी, संगठन मंत्री के रूप में अजय दम्मानी तथा मीडिया प्रभारी के रूप में अतुल कचोलिया और गोविंद माहेश्वरी को चुना गया। संस्थापक संरक्षक गोपाल माहेश्वरी, संरक्षक राजेंद्र लखोटिया एवं सुशील माहेश्वरी तथा मुख्य सलाहकार अनूप राठी निर्वाचित हुए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अन्य सदस्यों को शामिल किया जाएगा। संस्थापक संरक्षक गोपाल माहेश्वरी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।





