डूंडाहेड़ा गांव में लगा निशुल्क  कोरोना वैक्सीनेशन कैंप 

यूपी – गाजियाबाद डूंडाहेड़ा गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में निशुल्क  कोरोना की पहली दूसरी डोज के साथ-साथ बूस्टर डोज के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया।
विकास हिंदू ने बताया आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में 12 साल से सभी को डोज लगाई गई। इस दौरान 288 लोगों ने अपना वैक्सीनेशन करा कर  कैंप का लाभ उठाया। उन्होंने बताया डूंडाहेड़ा नगर निगम वार्ड 27 में सभी क्षेत्रवासियों को भारत सरकार द्वारा दी जा रही सेवा का शत प्रतिशत लाभ मिल सके इसके लिए आगे भी कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगवाता रहूंगा।