यूपी – गाजियाबाद वैशाली सैक्टर एक में मां आद्ययशक्ति मित्र मंडल के द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम होटल पुष्प विलास में आयोजित किया गया।
हरियाली तीज कार्यक्रम के दौरान मंडल की सभी सदस्यों ने सावन के गीत गाए, नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया और तंबोला आदि गेम्स खेलकर खूब आनंद लिया। सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से गौरी गणेश का पूजन कर नृत्य भक्ति प्रस्तुत की जिसमें मैहल जोशी, युक्ता चौधरी, नीरज कुमारी, अनामिका गौतम, पूनम जैन, प्रीति, मनीषा, रितू, गार्गी आर्य, लीना, मंजू गौतम, संध्या, गुड्डी पाण्डेय, रुबी, दिव्या गुप्ता, प्रीति राठी, शिल्पा, कौशिकी, आयूषी वर्मा, शशि वर्मा, आस्था, अक्षरा ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से निकुंज गुप्ता, संजू रघुवंशी, कुमकुम शर्मा, सुषमा अग्रवाल, ज्योति चौधरी, दिव्या वार्ष्णेय, सोनू, तारा खेतवाल, ज्योति जोशी, पूनम सिंह सभी सदस्यों ने मिलकर सहयोग किया।
