यूपी – गाजियाबाद प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी अजय चोपड़ा ने अपने प्रतिष्ठान श्रीनाथ इंटरप्राइजेज ब्लूबर्ड वोल्टेज स्टेबलाइजर पर खीर प्रसाद के भंडारे का आयोजन किया।
इस अवसर पर समाजसेवी अजय चोपड़ा ने बताया विगत कई वर्षों से स्वर्गीय माताजी पिताजी की याद में सावन के सोमवार पर खीर का प्रसाद वितरण करते आ रहे हैं। इस मौके पर हितेश चोपड़ा, सरदार परमजीत सिंह, राजेश चड्डा, उपेंद्र शर्मा, तरुण, अकरम, मोनू, संजीव, आबिद का विशेष सहयोग रहा।
