यूपी – गाजियाबाद, ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली में आयोजित नेशनल मास्टर गेम्स 2026 के अंतर्गत एडवेंचर और मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अजय प्रमुख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए दोनों स्पर्धाओं में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अजय प्रमुख ने 100 मीटर दौड़ 14 सेकंड में तथा 200 मीटर दौड़ 34 सेकंड में पूरी कर अपनी फिटनेस और खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
अजय प्रमुख खेल के साथ-साथ राजनीति और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे लगातार खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक हासिल करते रहे हैं। इससे पूर्व भी वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं तथा एशियाई स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं।
वर्तमान में अजय प्रमुख शूटिंग बॉल फेडरेशन उत्तर प्रदेश के चेयरमैन और गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट मास्टर एथलीट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। उनकी इस सफलता पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।





