Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

हापुड़ में हनुमान प्राकट्योत्सव पर विशाल दरबार, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – हापुड़ के गढ़ दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन (रामलीला मैदान के सामने) में हनुमान प्राकट्योत्सव के अवसर पर विशाल दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सुंदरलाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरु देव सुशांत तोमर ने कहा, “गुरु चरण नित्य पूजिए बनकर गुरु का दास, जिस घड़ी कृपा हुई बन जाओगे बालाजी के खास।” उन्होंने बताया कि सतयुग में तपस्या, त्रेता में यज्ञ और कलयुग में संकीर्तन से ईश्वर की प्राप्ति होती है।

कार्यक्रम में बरेली, मुरादाबाद, बृजघाट, मेरठ, जयपुर, दिल्ली, खुर्जा, बुलंदशहर, गुलावटी, देवभूमि, सपनावत, समाना, गाजियाबाद, दादरी और मोदीनगर सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।

इस अवसर पर गुरु देव सुशांत तोमर, सुंदरलाल, मुन्नी देवी, पप्पू, राजेश गुप्ता, कामिनी देवी, प्रशांत तोमर, निश्चिंत, तेजल सिंह, नितिन, डिम्पल, कृष्णा, मनोज, वेद प्रकाश, पूनम कालरा, शिव बाबू, निशांत, अनिल, प्रशांत कालरा, सतवीर, सुमित पाल, राजू, अनु, शलभ, सुदेश, दीपक वर्मा, प्रभु, राजू कश्यप, शिखा सिंह, शिशुपाल, उमेश अग्रवाल, चीनू, श्रीराम, विजय शंकर, राजीव मित्तल, शिव कुमार गर्ग, गुंजन, मीरा, त्रिलोकी, अरविंद, बबीता, मयंक गोयल, अंकित कंसल, सुमित, विनीत, जयप्रकाश गुप्ता, गौरव सिंगल, जयप्रकाश पाल, रविंदर, अनु, जितेंद्र, ओमपाल, अमित, एसपी आनंद, राजीव मित्तल आदि उपस्थित रहे।

अंत में सभी भक्तों ने बाबा के दर्शन कर गुरु देव से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।