Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

आईआईटी-बीएचयू ‘स्पिरिट 2026’ में आरकेजीआईटी फार्मेसी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू) वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित टेक्नो-फार्मा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “बायोफ्यूज़न: इनोवेशन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा का पुनर्निर्माण” में आरकेजीआईटी फार्मेसी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के साथ संस्थान ने लगातार चौथी बार प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया।

सम्मेलन में कुल 9 छात्र और 2 संकाय सदस्य शामिल हुए। चौथे वर्ष के छात्र विश्वकांत राय, प्रियंशु शर्मा और उर्वशी जैन ने फैब्रिकेशन मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तपिश ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा सचिन कुमार सिंह, रवि कुमार, प्रतीक राय, आकाश दास और सान्या ने भी अपने मॉडलों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

छात्रों को मार्गदर्शन अभिनव अग्रवाल, डॉ. एम. ए. शीला, मेघा टोंक और डॉ. पंकज कुमार शर्मा ने दिया, जबकि संपूर्ण देखरेख डॉ. मोनिका सचदेवा (प्राचार्य, फार्मेसी) द्वारा की गई।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने छात्रों को बधाई दी। ग्रुप एडवाइजर लक्ष्मण प्रसाद, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान, डॉ. विपुल गोयल (हेड, एचआर, आरकेजीआईटी) और प्राचार्य डॉ. मोनिका सचदेवा भी उपस्थित रहे। यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार क्षमता को दर्शाती है।