यूपी – गाजियाबाद। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा 3 अप्रैल 2026 को दिल्ली पब्लिक स्कूल वसुंधरा में जूनियर (अंडर-19) बालिका वर्ग के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों को चयनित कर 4 अप्रैल से छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया गया। कैंप के समापन के बाद अंतिम रूप से 12 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में वर्णिका, रुद्राक्षी, रिधिमा, रक्षिता, शांभवी, भव्या, साक्षी, कनिष्का, श्रेया, रितिका, चित्रांक्षी और अनुष्का शामिल हैं। एसोसिएशन के सदस्य प्रशांत शर्मा ने बताया कि वर्णिका को टीम की कप्तान और महफूज अहमद को टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
चयन प्रक्रिया के दौरान एसोसिएशन के सचिव नीरज शर्मा, सदस्य सलीम खान, प्रशांत शर्मा, टीम कोच महफूज अहमद, पवन कुमार, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के एचओडी राजीव और वाहिद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी चयनित खिलाड़ी 11 से 14 अप्रैल तक प्रयागराज (इलाहाबाद) में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी और इसके लिए टीम 10 अप्रैल को प्रयागराज के लिए रवाना होगी।





