यूपी – गाजियाबाद में हिंडन नदी की स्वच्छता को लेकर नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की जा रही है। महापौर सुनीता दयाल के नेतृत्व में नदी की सफाई और प्रदूषण रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल रही है।
नगर निगम द्वारा हिंडन नदी की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही, वर्षों से सीधे नदी में गिरने वाले नालों में से एक प्रमुख नाले को सीवर लाइन से जोड़ा जा चुका है, जो प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
शेष नालों के गंदे पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए भी नई योजना पर कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण किया जाएगा, जिसमें नालों के पानी को फिल्टर कर सीवर लाइन में भेजा जाएगा। इससे नदी में गंदे पानी का प्रवाह रुकेगा और जल गुणवत्ता में सुधार होगा।
पार्षद रवि भाटी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महापौर सुनीता दयाल के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयास हिंडन नदी को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस कार्य के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।





