Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

ग्राम चलो–बूथ चलो अभियान में अजीत पाल त्यागी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, मुरादनगर क्षेत्र के ग्राम मिल्क रावली में आयोजित ग्राम चौपाल में विधायक अजीत पाल त्यागी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से ग्रामीणों के सामने रखा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “ग्राम चलो–बूथ चलो” अभियान के तहत मुरादनगर देहात मंडल के ग्राम मिल्क रावली और मुरादनगर शहर मंडल की डिफेंस कॉलोनी में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

अजीत पाल त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की नीतियां समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रही हैं और भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए हर वर्ग तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

चौपाल का आयोजन एससी मोर्चा अध्यक्ष सतवीर राणा तथा शहर मंडल में सभासद मनोज शेरावत और कृष्णा शर्मा ने किया। महानगर मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा ने भी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राहुल चौधरी, विपिन चौधरी, सुमित त्यागी, योगेंद्र शर्मा, सहंसर पाल, सुभाष प्रधान, मोहन शर्मा, गीता चौधरी, अनिल शर्मा, विनोद धनगर, सोनिया त्यागी और तनु शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।