यूपी – गाजियाबाद। आयुध निर्माणी मुरादनगर में गैस सिलेंडर आपूर्ति में आ रही बाधाओं को लेकर लेबर यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने कर्मचारियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इंडेन गैस सर्विसेज के मंडलीय अधिकारी से वार्ता की और समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगी। साथ ही आश्वासन दिया कि निर्माणी के आवासीय कर्मचारियों और अन्य उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
लेबर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल संजीव शर्मा (सदस्य, एआईसीसी कांग्रेस) के नेतृत्व में मिला। प्रतिनिधिमंडल में मुनिराज त्यागी (वाईआईएल/आईआर मैकेनिज्म सदस्य), अनिल यादव (अध्यक्ष), कमल त्यागी, रविप्रताप (जेसीएम-4) और मुकेश मीणा शामिल रहे। यूनियन पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया।





