यूपी – गाजियाबाद। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मोरटी में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रजापुर कविता चौहान, एसआरजी पूनम शर्मा, प्रधान अध्यापक रविंद्र कुमार, समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं तथा उत्तीर्ण और मेधावी छात्रों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी कविता चौहान और प्रधान अध्यापक रविंद्र कुमार ने किया। बच्चों ने बैंड बजाते हुए और नारे लगाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन मधु त्यागी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों में अर्चना पवार, अंजलि अग्निहोत्री, नीतू सिंह, मीनू, मधु, राजबाला पटेल, सुनीता सिंह और प्रवीण कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एआरपी नीतू वर्मा भी मौजूद रहीं।





