यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पवन सक्सेना को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि पवन सक्सेना पार्टी के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता हैं, जो स्थापना काल से ही संगठन को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कई जनआंदोलन भी किए हैं, जिससे उनकी मजबूत जनभागीदारी और नेतृत्व क्षमता साबित होती है।
सत्येंद्र यादव ने विश्वास जताया कि पवन सक्सेना के नेतृत्व में पार्टी महानगर स्तर पर और अधिक सशक्त होगी तथा घर-घर तक अपनी पहुंच बनाएगी।
नियुक्ति के बाद पवन सक्सेना ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर अमित किशोर, अनिल श्रीवास्तव, रजनीश लोहानी, धीरेंद्र सिंह भदोरिया, उपेंद्र चौधरी, पवन कुमार सक्सेना, सत्येंद्र यादव, मनोज शर्मा, राजेंद्र यादव, दीपक वर्मा, मुखर्जी, हरीश शर्मा, रिंकू, रोहित, नसरुद्दीन मालिक, दीपक पाल, विकास, विवेक राणा, संजय कुमार और अक्षय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।





