Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

अहिल्याबाई चौक पर बाबू हुकुम सिंह का नाम अंकित करने की मांग

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा ने जननायक स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के सम्मान में लोकमाता अहिल्याबाई चौक (अस्पताल चौराहा) के अनावरण शिलापट पर उनका नाम अंकित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में महासभा पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि चौक के निर्माण और विकास में बाबू हुकुम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य, मनोरंजन कर, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क मंत्री के साथ-साथ खाद्य एवं रसद आपूर्ति, पशुपालन एवं कृषि जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। इसके अलावा वे लोक लेखा समिति के अध्यक्ष और विधानमंडल दल के उपनेता भी रहे।

महासभा ने कहा कि चौक के निर्माण में उनकी निर्णायक भूमिका रही और उद्घाटन भी उन्होंने ही किया था। उन्होंने सर्व समाज को साथ लेकर जनसेवा की मिसाल पेश की। ऐसे में जीर्णोद्धार के बाद लगाए जा रहे शिलापट पर उनका नाम प्रमुखता से अंकित किया जाना चाहिए।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी ओमपाल आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रामफल दरोगा और राष्ट्रीय महामंत्री कुलदीप नागर मौजूद रहे।