यूपी – गाजियाबाद। समाजसेवी रो. अनिल गर्ग और रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कन्या वैदिक इंटर कॉलेज में 50 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। यह कार्यक्रम रोटरी फाउंडेशन के CSR ग्रांट के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अशोक अग्रवाल ने की, जबकि पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जे के गौड़ और रोटरी गवर्नर रो. दीपक गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य महिमा कटियार ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रबंध समिति के अश्विनी प्रकाश ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अशोक अग्रवाल ने बताया कि क्लब इस वर्ष अब तक करीब 900 साइकिलें वितरित कर चुका है।
साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं में आरती वर्मा, प्रयांसी पाल, पिंकी, नव्या, राखी, संजना, दीपा और मुस्कान सैफी शामिल रहीं। छात्राओं ने साइकिल मिलने पर खुशी जताई।
इस अवसर पर राम अवतार जिंदल, योगेश गर्ग, संजय अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन अनिल गर्ग ने किया और आभार शरद गर्ग ने व्यक्त किया।





