Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

फफराना में अवैध कॉलोनी पर जीडीए की कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/मोदीनगर, 7 अप्रैल 2026। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम फफराना क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में की गई।

प्राधिकरण के अनुसार रिछपाल सिंह पुत्र टीकम सिंह और रनवीर सिंह द्वारा खसरा संख्या 379 व 380 में करीब 8000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण किया जा रहा था। वहीं रविकरण पुत्र अभयराम और राजेंद्र पुत्र अभयराम द्वारा खसरा संख्या 354 में लगभग 10000 वर्ग मीटर में कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसके अलावा रनवीर सिंह पुत्र रतन सिंह और दिनेश चचरा पुत्र अवनाशीराम द्वारा श्यामसिटी फफराना रोड पर करीब 8000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना स्वीकृति कॉलोनी का विस्तार किया जा रहा था।

जांच में पाया गया कि इन निर्माणों के लिए प्राधिकरण से कोई स्वीकृति नहीं ली गई थी और न ही स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत किया गया। इसके चलते जीडीए टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़कों, बाउंड्रीवाल और साइट ऑफिस सहित सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल और प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।