Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

वाग सिंह परमार बने राजस्थान राजपूत परिषद दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नई दिल्ली, 5 अप्रैल 2026। राजस्थान राजपूत परिषद, दिल्ली प्रदेश की संयुक्त साधारण सभा शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गंगा सिंह राठौड़ ने की, जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभा में संगठन के नाम से समानांतर गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे नियमावली के विपरीत बताया गया। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वर्ष 1995 से संचालित परिषद के मुख्य संरक्षक के रूप में महंत नारायण गिरि, पीठाधीश्वर दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर गाजियाबाद को यथावत बनाए रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही नाथजी बावजी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला जागरण कार्यक्रम पूर्व की भांति जारी रखने पर सहमति बनी।

कार्यकारिणी सदस्य एवं महासचिव उत्तम सिंह चौहान (नून) ने अध्यक्ष पद के लिए वाग सिंह परमार (पोथेड़ी) के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर राजू सिंह काबा (रानीवाड़ा) को चुना गया। गंगा सिंह राठौड़ को संयोजक एवं संरक्षक तथा दान सिंह काठाड़ी को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।

कोषाध्यक्ष छैल सिंह मवड़ी ने प्रस्तावों का अनुमोदन किया। पिंटू सुथार तेलवाड़ा ने नव-निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।