Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू न करने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, धरना स्थगित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/मोदीनगर, 7 अप्रैल 2026। प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू न करने के मुद्दे पर मोदीनगर तहसील में प्रशासन और कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में एसडीएम अजीत कुमार सिंह, एसडीएम न्यायिक आयान जैन, नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी महिमा और एबीआरसी पवन तिवारी मौजूद रहे।

कांग्रेस की ओर से पीसीसी सदस्य पंडित सुनील शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष चांद वीर चौधरी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कल्पना सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश सोनी, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, महासचिव हरीश खुल्लर लाडडा और जावेद अहमद तोड़ी ने भाग लिया।

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी महिमा ने बताया कि मोदीनगर तहसील के सभी निजी स्कूलों को पहला नोटिस जारी कर दिया गया है और उनसे जवाब मांगा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो 15 दिन बाद दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा। सरकार की गाइडलाइन का पालन न करने वाले स्कूलों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने उचित कार्रवाई के लिए दो माह का समय मांगा। इसके बाद शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर ने 8 अप्रैल से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया।