छात्र प्रियांश आर्य की बहुमुखी प्रतिभा ने बढ़ाया मेवाड़ का मान

यूपी – गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रियांश आर्य ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। अपनी लगन, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच के दम पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित एड-मैड शो में प्रियांश आर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर-अप स्थान प्राप्त किया। उनकी प्रस्तुति में रचनात्मकता, प्रभावशाली संवाद कौशल और मार्केटिंग की समझ ने निर्णायकों को प्रभावित किया। इसी संस्थान में आयोजित बिजनेस आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। उनके अभिनव विचार और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति सराहनीय रही।

इसके अलावा फरवरी 2026 में आईएमएस यूसी कैंपस में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रियांश आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि प्रियांश आर्य ने शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।