Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, अशोक चावला छठी बार अध्यक्ष चुने गए

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – ग्रेटर नोएडा, 7 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव वीकेएस गार्डन, ग्रेटर नोएडा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन गिरीश मित्तल की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।

चुनाव में गाजियाबाद के अशोक चावला को सर्वसम्मति से छठी बार अध्यक्ष चुना गया। वहीं वाराणसी के अभिलेश वर्मा को पुनः महामंत्री तथा कानपुर के महेश गुप्ता को पहली बार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष अशोक चावला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने संगठन की एकजुटता को उसकी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से एसोसिएशन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को जोड़कर संगठन का विस्तार प्रदेश के प्रत्येक जिले तक करने का संकल्प व्यक्त किया।

अध्यक्ष ने जानकारी दी कि एसोसिएशन का 16वां त्रिवार्षिक महाधिवेशन वर्ष 2026 में नोएडा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।