यूपी – गाजियाबाद। नेहरू नगर थर्ड एम स्थित गौरी शंकर मंदिर परिसर में हनुमान बलवंत बजरंगी की कृपा से हनुमान बाबा का छठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महोत्सव के दौरान महिला मंडल सहित सभी भक्तों ने कीर्तन एवं भजन गायन के माध्यम से हनुमान बाबा का गुणगान किया। भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम के पश्चात भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन में अनिल अग्रवाल (पाइप वाले), रामेश्वर गुप्ता, अशोक शुक्ला, दीपक अग्रवाल और कमल ने विशेष रूप से सहभागिता निभाई। सभी ने भंडारा प्रसाद के वितरण में सक्रिय सहयोग किया और व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया।

मंदिर समिति ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और श्रद्धा का भाव मजबूत होता है। कार्यक्रम का उद्देश्य भक्तों को एक मंच पर जोड़ना और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। आयोजन के सफल संचालन में सभी श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





