यूपी – गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट, गाजियाबाद द्वारा 06 अप्रैल 2026 को राजनगर एक्सटेंशन स्थित फिटनेस जिमनेजियम में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व डॉ. (पूर्व कमांडेंट) प्रमोद यादव ने किया।
रक्तदान शिविर में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और जिम सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से शिविर सफल रहा और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त संग्रहित किया गया।
डॉ. प्रमोद यादव ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की, ताकि आपात स्थितियों में रक्त की कमी न हो।
ब्लड सेंटर टीम ने शिविर के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और अल्पाहार भी प्रदान किया गया।
शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों की सहायता करना रहा, जिसमें लोगों का सराहनीय सहयोग देखने को मिला।





