Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

गोरखपुर में समरकूल की नई औद्योगिक इकाई स्थापित होगी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गोरखपुर। पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड द्वारा गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में नई उत्पादन इकाई स्थापित की जाएगी। इस इकाई में एयर कूलर, पंखे, एलईडी टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन सहित विभिन्न घरेलू उपकरणों का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जाएगा।

कंपनी के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि इस नई इकाई के स्थापित होने से क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण, बेहतर कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग के चलते कंपनी अपने विस्तार की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड की पहले से ही गाजियाबाद में कई निर्माण इकाइयां संचालित हैं, जहां लगभग 200 प्रकार के घरेलू उपकरणों का उत्पादन किया जा रहा है। गोरखपुर में नई इकाई की स्थापना से कंपनी की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और पूर्वांचल क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।