यूपी – गाजियाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल के गाजियाबाद आगमन पर विजयनगर बाईपास स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पहुंचने से पूर्व उनका भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष शमसुद्दीन सैफी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रदीप नरवाल जनपद गाजियाबाद में जिला एवं महानगर पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संगठन की स्थिति, कार्यप्रणाली और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान डॉ. आसिफ चौधरी, शराफत अल्वी, इदरीश सैफी, जफरुद्दीन सैफी, एडवोकेट अनीश, आस मोहम्मद सैफी, इदरीश सैफी, रहीसुद्दीन सैफी, इमरान सैफी, चरन सिंह, फखरुद्दीन सैफी, राकिव सैफी, मुबारिक अंसारी, कय्यूम सैफी, सुहैल सैफी, सिकंदर सिद्दीकी, बाबुद्दीन सैफी, इमरान, मोमिन सैफी, सज्जाद मलिक, अख्तर सैफी, रिजवान सिद्दीकी और फरमुद्दीन सैफी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर शमसुद्दीन सैफी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। वहीं प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूती देने में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है।
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी रणनीति बनाई गई, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त किया जा सके।





