यूपी – गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित गणेश अस्पताल में रविवार को नि:शुल्क ईएनटी (कान, नाक व गला) जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 70 मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल ने मरीजों की जांच कर उन्हें विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी दी और उचित उपचार के सुझाव दिए। शिविर के दौरान मरीजों को दवाइयों पर 10 प्रतिशत, हियरिंग एड्स पर 10 प्रतिशत, सर्जरी पर विशेष छूट तथा लैब टेस्ट पर 20 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल के डायरेक्टर एवं सीईओ डॉ. प्रतीक शर्मा, जीएम एचआर एंड कॉरपोरेट रिलेशन बिराज सिंह और सीएमओ डॉ. सुधीर ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रतीक शर्मा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य आमजन को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उठा सकें।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।





