यूपी – गाजियाबाद, जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और श्रम मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। 1971 के युद्ध के दौरान रक्षामंत्री के रूप में उनकी भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।
सतीश शर्मा ने बताया कि बाबू जगजीवन राम का जन्म 5 अप्रैल 1908 को बिहार के भोजपुर जिले के चंदवा गांव में एक दलित परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम शोभा राम और माता का नाम बसंती देवी था। उनकी पुत्री मीरा कुमार लोकसभा अध्यक्ष रह चुकी हैं।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, हाजी खुर्शीद, जयवीर सिंह, राज कुमार शर्मा, तरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, महफूज अली, विनोद धामा, बाबू राम आर्य, रूबी मलिक, इरफान, एसपी त्यागी, केबी श्रीवास्तव, रविंद्र शर्मा, अश्विनी त्यागी, बी सांभर सिंह नेगी, हकीकत अली, राजू भाई, शिव प्रकाश दुबे, सीमा नाजमीन, उदय सिंह पाल, राजा राम, सलमान मंसूरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





