Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी सीएम समेत कई दिग्गज शामिल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

केशव प्रसाद मौर्य बोले— भाजपा ने हर महापुरुष का किया सम्मान,
बृजेश पाठक ने कहा— महर्षि कश्यप सदियों तक पूजे जाएंगे

यूपी – गाजियाबाद, घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर भव्य महाकुंभ का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में कश्यप-निषाद समाज के लोगों की भागीदारी से पूरा मैदान जनसैलाब में बदल गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के आमंत्रण पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार को महापुरुषों के सम्मान की पक्षधर बताते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में इस प्रकार के भव्य आयोजन संभव नहीं थे और उस समय पिछड़े व दलित वर्गों के सम्मान के लिए ठोस प्रयास नहीं हुए।

बृजेश पाठक ने मोबाइल फोन के माध्यम से जनसभा को संबोधित करते हुए महर्षि कश्यप के योगदान को याद किया और कहा कि उनके आदर्श सदियों तक समाज को दिशा देते रहेंगे। उन्होंने आयोजन के लिए नरेंद्र कश्यप का आभार जताया।

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार से महर्षि कश्यप के नाम पर योजनाएं शुरू कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पहले एक छोटी धर्मशाला से शुरू हुआ था, जो आज विशाल महाकुंभ का रूप ले चुका है।

कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल व सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इस मौके पर सांसद अतुल गर्ग, पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक अजीत पाल त्यागी, संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सौरभ जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।