सीबीएसई स्कूलों में महंगी किताबों के विरोध में कांग्रेस का तहसील घेराव

यूपी – गाजियाबाद / मोदीनगर। सीबीएसई स्कूलों में महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें लागू किए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता तहसील गेट पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए एसडीएम व तहसीलदार का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई सीबीएसई स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12 तक निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें जबरन लागू की जा रही हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि 2026-27 सत्र से सभी स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य की जाएं। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर जुर्माना लगाने और उनकी मान्यता समाप्त करने की मांग भी उठाई गई।

शहर अध्यक्ष बृजेश कुमार सेन ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 8 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। एसडीएम ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान चांद वीर चौधरी, राकेश सोनी, हरीश लडड़ा, सी एन वर्मा, सन्नी हनुमानपुरी, पंडित सुरेश दोसा, जावेद अहमद तोडी, ओमपाल शर्मा, रजनी शर्मा, ममता, गोरी, सोनू, राजवती, राजरानी, कुसुम, सना, रविंद्र कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, नाथू प्रधान, श्रीओम शर्मा, मुकुल शर्मा, विनोद गुप्ता, रामकिशन शर्मा, कल्पना सिंह, कामेश शर्मा, वकील अहमद, मनोज जैन, विनोद शर्मा, इंदिरा शर्मा, जहीर खान और परविंदर कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।