Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद: स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, जनजागरण रैली निकाली गई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 4 अप्रैल 2026। प्रदेश में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा वाराणसी स्थित कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद के परिषदीय विद्यालयों में देखा गया। इसी क्रम में जनपद स्तरीय कार्यक्रम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, विजय नगर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजीव शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने शिक्षकों से अधिक से अधिक नामांकन कराने पर जोर देते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास, निपुणशाला और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए।

लोनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खोड़ा के बच्चों ने अभियान गीत प्रस्तुत किया। विधायक संजीव शर्मा ने शिक्षा को विकास का आधार बताते हुए कहा कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पुस्तक सेट वितरित किए।

अंत में जनजागरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य विभा चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी विकास बघेल, जिला समन्वयक डॉ. राकेश, अनुभव गुप्ता, तनुजा शर्मा, नीरज खटाना, नीतू, योगेंद्र, अनिल कुमार, राजपाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन पूनम शर्मा ने किया।