यूपी – गाजियाबाद, 5 अप्रैल 2026। 15वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर व जूनियर तथा 16वीं सीनियर ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक संजीव शर्मा, ईश्वर सिंह, भारत सिंह, सलामत मियां, संदीप आर्य, डॉ बी पी सिंह, धीरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, वीरपाल सिंह यादव, विक्रम यादव, राकेश शर्मा, डॉ निधि वर्मा, नरेश चौधरी, अजब भाटी एवं राहुल देव गौतम उपस्थित रहे।

मंच का संचालन ओमवीर चौधरी एवं अशोक नागर ने किया। आयोजन अध्यक्ष अशोक यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन सचिव दीपांशु यादव, अध्यक्ष गाजियाबाद ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन, ने बताया कि प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।





