यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद कार्यालय में 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर वीर सिंह जाटव ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती-अर्चना की और सभी कांग्रेसजनों के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महानगर महासचिव रविशंकर सूर्या का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में संगठनात्मक विस्तार के तहत वीर सिंह जाटव ने वार्ड नंबर-15 के लिए रियाज अहमद को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया। इस घोषणा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन में पार्टी एकजुटता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।





