Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

गोविंदपुरम में अवैध विवाह मंडप पर जीडीए की कार्रवाई, 5000 वर्ग मीटर निर्माण ध्वस्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती बरतते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने गोविंदपुरम क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए विवाह मंडप पर ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई 2 अप्रैल 2026 को प्रवर्तन जोन-03 के प्रभारी के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार खसरा संख्या 1600, ग्राम सदरपुर, रोड नंबर-1, गोविंदपुरम में प्रीतम फार्म हाउस के पास लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मुकेश कुमार व अन्य द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के विवाह मंडप का निर्माण किया गया था।

जीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जारी रखी।

इस दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, मेट, स्थानीय पुलिस बल और प्राधिकरण का प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद रहा। जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।