
यूपी – गाजियाबाद। हाउस टैक्स में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर शहर में विरोध तेज होता जा रहा है। गृह कर पीड़ित संघर्ष समिति, गाजियाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद अतुल गर्ग की अनुपस्थिति में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम गाजियाबाद की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हाउस टैक्स में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता परेशान है। समिति ने मांग की कि जनप्रतिनिधि स्पष्ट करें कि टैक्स बढ़ेगा या नहीं, क्योंकि मौजूदा स्थिति से लोगों में भ्रम और असंतोष बढ़ रहा है।
कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर उच्च स्तर पर विचार कर समाधान निकाला जाएगा। वहीं समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जनहित में निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतमलाल, तिलक राज अरोड़ा, बालकिशन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, विशाल गोस्वामी, अमित गोयल, संजय जैन, पंडित अशोक भारतीय, राकेश गुप्ता, महामंत्री संजय शर्मा, पीयूष कुमार, अनिल जुलिका, यतेंद्र, अखिल भटनागर, अरविंद कुमार दीक्षित, अमर सक्सेना, रवि गुप्ता सहित अनेक व्यापारी, सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





