
यूपी – मेरठ। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा दिव्यांशी ने 24 मार्च 2026 को आयोजित “किसमें कितना है दम” (केकेएचडी) टीवी रियलिटी शो सीजन-12 में द्वितीय रनर अप का स्थान प्राप्त कर मेरठ का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता रायट बहारा विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया।
दिव्यांशी की इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पिता गोपाल कुमार और माता चित्रा कुमारी, निवासी 312 शिवाजी रोड, पुरानी मोहनपुरी, मेरठ, ने बताया कि यह सफलता उनकी बेटी के निरंतर परिश्रम, समर्पण और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दिव्यांशी बचपन से ही प्रतिभाशाली रही हैं और मंच पर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं।
इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने गर्व व्यक्त करते हुए दिव्यांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
दिव्यांशी की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।





