Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कचरा निस्तारण को लेकर नगर निगम सख्त, पांचों जोन में स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन संचालित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नगर निगम शहर में कचरा निस्तारण और कचरा पृथक्करण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक कर स्वच्छता अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, सभी जोन के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, स्वच्छ भारत मिशन (SBM) टीम और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने कहा कि घर-घर में गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की आदत विकसित हो रही है, जिसे और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने सफाई मित्रों और पार्षदों के सहयोग से प्रत्येक वार्ड में जन-जागरूकता अभियान चलाने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने बताया कि शहर के विभिन्न जोन में स्थापित गार्बेज फैक्ट्री और स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन के माध्यम से कचरा निस्तारण किया जा रहा है। सहानी, रेट मंडी, अकबरपुर बहरामपुर (विजयनगर), राजेंद्र नगर (मोहन नगर), गोविंदपुरम (कवि नगर) और साहिबाबाद (वसुंधरा जोन) में यह कार्य संचालित है।

नगर आयुक्त ने जरूरत के अनुसार नए ट्रांसफर स्टेशन स्थापित करने और अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।