यूपी – गाजियाबाद दिल्ली में आयोजित इंटर स्कूल 3×3 Jr. NBA नेशनल चैम्पियनशिप में नेहरू वर्ल्ड स्कूल (NWS) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। देशभर की लगभग 2,500 स्कूल टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में टीम ने निरंतरता, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया।

नेहरू वर्ल्ड स्कूल की टीम ने जोनल राउंड में उत्कृष्ट खेल दिखाकर नेशनल स्तर तक जगह बनाई और पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को स्कूल स्तर की प्रमुख बास्केटबॉल स्पर्धाओं में गिना जाता है, जिसकी पहचान लगातार बढ़ रही है।
टीम की सफलता में खिलाड़ियों की मेहनत और कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। कोर्ट पर खिलाड़ियों ने अनुशासन, तालमेल और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
जतिन शर्मा को उनके शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता के लिए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। वहीं वंश शर्मा को दिल्ली ऑल-स्टार टीम में स्थान मिला। वंश शर्मा ने ऑल-स्टार चैम्पियनशिप जीतते हुए टॉप स्कोरर का खिताब भी हासिल किया।
टीम को ट्रिपल टैक अकैडमी के प्रशिक्षण का लाभ मिला, जिसने खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह जीत स्कूल के लिए गौरव का विषय है।





