यूपी – गाजियाबाद स्थित राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 2 व 3 अप्रैल 2026 को वार्षिक उत्सव ‘Tatva 2K26’ का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राएं प्रतिभा, रचनात्मकता, नवाचार और मनोरंजन का प्रदर्शन करेंगे।
आरकेजीआईटी के डायरेक्टर डॉ बी सी शर्मा ने बताया उत्सव का उद्घाटन ग्रुप वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल द्वारा किया जाएगा, जिसमें अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे। फेस्ट में 45 से अधिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनका संचालन लिटरेरी, कल्चरल, हॉबी और स्पोर्ट्स काउंसिल करेंगी।
इंट्रा-कॉलेज इवेंट्स में ग्रुप डिस्कशन, हिंदी व अंग्रेज़ी कविता, वर्ड पार्लियामेंट, रोबो रेस, रोडीज, कोडिंग, वेब डिज़ाइनिंग, टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन और हेल्थ कैंप शामिल हैं। वहीं इंटर-कॉलेज प्रतियोगिताओं में ओपन माइक, डिबेट, सोलो सिंगिंग, ग्रुप डांस, नुक्कड़ नाटक, स्किट और आर्ट मेला प्रमुख आकर्षण रहेंगे। खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो का आयोजन भी होगा।
इस वर्ष फेस्ट को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है और अब तक 2000 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। समापन 3 अप्रैल को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। शाम को आयोजित सेलेब्रिटी नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायिका Sunanda Sharma अपनी प्रस्तुति देंगी, जो कार्यक्रम को यादगार बनाएगी।





