Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गृहकर वृद्धि के विरोध में संघर्ष तेज, 2 अप्रैल को सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद के पांडव नगर में गृहकर पीड़ित संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव तिलक राज अरोड़ा और संयोजक प्रीतम लाल ने की।

बैठक में बताया गया कि 24 मार्च 2026 को जिलाधिकारी को गृहकर वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया था। मेयर सुनीता दयाल द्वारा पुराने रेट पर कर लेने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए समिति ने 2 अप्रैल को सांसद अतुल गर्ग को ज्ञापन देने का निर्णय लिया।

बैठक में प्रीतम लाल, बालकिशन गुप्ता, ओम दत्त गुप्ता, महानंद नागर, संजय शर्मा, अमित गोयल, विशाल गोस्वामी, तिलक राज अरोड़ा, आर.के. आर्य, धीरेंद्र यादव, वीरेश चंद्र सिंह, राजीव अग्रवाल, विनय गुप्ता, वी.पी. सिंह, राजपाल शर्मा, नरेंद्र गुप्ता नंदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

समिति ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा और संघर्ष को और तेज किया जाएगा।