Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

लाजपतनगर और राजेंद्र नगर में अवैध निर्माण पर जीडीए की कार्रवाई, कई ढांचे ध्वस्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सोमवार को लाजपतनगर और राजेंद्र नगर क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रभारी प्रवर्तन जोन-07 के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई के तहत भवन संख्या ए-133 और ए-133ए, लाजपतनगर, साहिबाबाद में किए गए अतिरिक्त निर्माण को तोड़ा गया। इसके अलावा भूखंड संख्या 6/146, सेक्टर-2, राजेंद्र नगर में बनाए गए अतिरिक्त तल, भूखंड संख्या 2/29, सेक्टर-2 के सामने डाले गए टीन शेड और भूखंड संख्या 1/21, सेक्टर-5 के सामने निर्मित शौचालय को भी ध्वस्त किया गया।

ध्वस्तीकरण के दौरान निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया, लेकिन प्राधिकरण के पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-07 का स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद रहा।

जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और आगामी माह में ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई और तेज की जाएगी।