Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में महावीर स्वामी जन्म कल्याणक पर भव्य रथ यात्रा और कवि सम्मेलन आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद के कविनगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से जैन समाज द्वारा महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य रथ यात्रा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन ने बताया कि रथ यात्रा में पात्रों का चयन कूपन के माध्यम से किया गया, जिससे भेदभाव समाप्त हो सके। इस वर्ष दो रथों के साथ निकली यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

रथ यात्रा सुबह करीब 11 बजे मंदिर से शुरू होकर ए, बी, सी, एफ, एल, जे, के, आई ब्लॉकों सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई शाम लगभग 4:30 बजे पुनः मंदिर पहुंची, जहां अभिषेक के बाद प्रतिमा को पुनः प्रतिष्ठित किया गया। यात्रा में बैंड, झांकियां, बग्घी, ताशे और घुड़सवार आकर्षण का केंद्र रहे। रास्ते में समाज के लोगों ने जलपान और स्वागत की व्यवस्था की।

इस अवसर पर महापौर सुनीता दयाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, एसीपी सूर्य बलि मौर्य, आयकर आयुक्त स्मिता सिंह, पूर्व आईएएस चंद्र प्रकाश पांडेय, सीनियर पीसीएस सरबजीत राम, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी अनिल जैन, जज पीके जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सुभाष जैन, प्रदीप जैन, जम्बू प्रसाद जैन, सतीश जैन, सुखवीर जैन, फकीर चंद जैन, सुनील जैन, साधना जैन, स्नेहा जैन, अशोक जैन, कमल जैन, संजय जैन, घनश्याम जैन और अतिशय जैन का विशेष सहयोग रहा।