यूपी – गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित स्वरूप पार्क जीटी रोड के ज्ञानपीठ केंद्र में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा भगवान महावीर का जन्मोत्सव “मानव कल्याण, शांति और अहिंसा दिवस” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि अवधेश कुमार मिश्र एडवोकेट रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. देवकर्ण चौहान ने की। आयोजन इंजीनियर धीरेन्द्र यादव और संचालन श्रमिक नेता अनिल कुमार मिश्र ने किया।

कार्यक्रम में संस्थापक एवं अध्यक्ष राम दुलार यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कैलाश चंद्र और जगन्नाथ प्रसाद ने भी विचार रखे, जबकि राजेंद्र सिंह ने पाखंड और हुकुम सिंह ने गीत के माध्यम से सद्भाव का संदेश दिया।
राम दुलार यादव ने कहा कि महावीर स्वामी के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं और समाज में व्याप्त विषमता, हिंसा, छुआछूत व पाखंड के खिलाफ उनके सिद्धांत मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में सम्राट सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, झारखंडे गुप्ता, एसएन जायसवाल, वीर सिंह सैन, राम नयन यादव, विजय भाटी एडवोकेट, ताहिर अली, रवि चौहान, ब्रह्म प्रकाश, मुनीव यादव, मो. सलाम, हरिकृष्ण, प्रेम चंद पटेल, फूल चंद पटेल, अमृत लाल चौरसिया, उधम सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।





