यूपी – मेरठ के माधवपुर स्थित बाबा ज्वाला गिरी आश्रम में वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महंत गिरिशानंद गिरि महाराज और महंत तरुण गिरी महाराज ने किया। भंडारे की अध्यक्षता श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं गाजियाबाद के श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी महाराज ने की।

यह आयोजन ब्रह्मलीन महंत तारकेश्वर गिरी महाराज की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें इस वर्ष भी हजारों साधु-संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान महंत नारायण गिरी महाराज, महंत गिरिशानंद गिरि, महंत विजय गिरि (शिव मंदिर, पटेल नगर गाजियाबाद) द्वारा विधि-विधान से हवन एवं पूजन कराया गया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

हवन के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत तरुण गिरी महाराज ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महंत कन्हैया गिरी महाराज, महंत पूजा गिरी महाराज, महंत किशन गिरी महाराज, स्वामी शैलेन्द्र गिरि महाराज, योगी अलखनाथ महाराज, प्रेम भक्त सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।





