यूपी – गाजियाबाद। बसपा नेता विनोद कर्दम की माता जी स्वर्गीय श्रीमती चांदकोर की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर न्यू आर्य नगर, पटेल मार्ग रोड स्थित स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्व. चांदकोर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय चांदकोर जी के व्यक्तित्व एवं उनके समाजसेवी योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सादगी, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बसपा नेता पंकज शर्मा, सम्राट बौद्ध, रुपेश, हेमंत, पम्मी, राजू, मनोज पंडित, नवीन शाहिद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा और सम्मान से परिपूर्ण रहा, जहां सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।





