Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

थर्मोकूल को मिला एमएसएमई प्रादेशिक पुरस्कार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – कानपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के प्रादेशिक पुरस्कार वितरण समारोह में गाजियाबाद स्थित थर्मोकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विशिष्ट गुणवत्ता उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन और वस्त्र विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कंपनी के इंडिया सेल्स हेड हरीश सपरा को पुरस्कार स्वरूप चेक, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर राकेश सचान ने थर्मोकूल के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास में ऐसी इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और नवाचार ही एमएसएमई क्षेत्र को आगे बढ़ाने की कुंजी है।

कार्यक्रम में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह ने भी थर्मोकूल के चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता को बधाई दी।

पुरस्कार मिलने पर चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार, एमएसएमई विभाग और आशुतोष सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस सम्मान को अपने बड़े भाई संजीव कुमार गुप्ता और कंपनी के सभी कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है।