यूपी – गाजियाबाद, 29 मार्च 2026। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई भारी वृद्धि के विरोध में महानगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन ही स्थगित कर दिया गया। धरना स्थल पर पहुंचे नगर निगम अधिकारियों ने व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त अविंद्र कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एस.के. राय और जोनल प्रभारी सिटी आर.पी. सिंह ने आश्वासन दिया कि हाउस टैक्स को लेकर कोई एसएमएस या सार्वजनिक घोषणा नहीं की जाएगी। साथ ही, टैक्स वृद्धि का मामला शासन स्तर पर विचाराधीन है और संशोधित दरें जल्द लागू करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। अधिकारियों ने तीन माह का समय मांगा।
इन आश्वासनों के बाद व्यापारियों ने धरना स्थगित कर दिया। इस दौरान रामकिशोर अग्रवाल, गोपीचंद, अशोक चावला, बृजमोहन सिंघल, के.पी. गुप्ता, सुनील गोयल, राजदेव त्यागी, पवन शर्मा, विकास अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अनुराग गर्ग, राकेश स्वामी, संजीव मित्तल, अजय बंसल, प्रदीप गर्ग, मनोज गर्ग, विपिन गोयल, पंकज गुप्ता, वसीम अली, हरीश शर्मा, हितेंद्र शर्मा, संजीव गुप्ता, अनित मदान, नितिन वर्मा, राकेश बबेजा, जुगल किशोर, विजय ढिंगरा, रजेश लोहिया, पूरन शर्मा, राकेश पचौरी, अमित बंसल, जसवीर त्यागी, स्वतंत्र यादव, वी.के. अग्रवाल, नीरज गोयल, धीरेंद्र यादव, जाकिर अली सैफी, मुखविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अनिल मित्तल, मनोज वोहरा, जयवीर सिंह, प्रिंस गोयल, सुरेंद्र चानना, महेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।





