यूपी – दादरी (गौतम बुद्ध नगर), 29 मार्च 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिहिर भोज इंटर कॉलेज, दादरी में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुनावी बिगुल फूंक दिया। “समाजवादी समानता, भाईचारा” रैली में भारी जनसमूह उमड़ा। उन्होंने विषमता, नफरत और असहिष्णुता के माहौल को समाप्त कर समानता, प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी वर्गों को मुख्यधारा में लाकर प्रदेश का समग्र विकास किया जाएगा। गाजियाबाद से जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव अधिवक्ता के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। साहिबाबाद से 100 से अधिक गाड़ियों के काफिले को राम दुलार यादव ने रवाना किया।
रैली में सरदार अवतार सिंह काले, राम प्यारे यादव, विक्की ठाकुर, अंशु ठाकुर, अवधेश यादव, कमलेश यादव, किरन कालिया, प्रताप पाल, चिंतामणि यादव, इंजीनियर धीरेन्द्र यादव, उर्मिला पटेल, धर्मवती, शिशिर यादव, कृष्णानंद, मोहम्मद आसिफ, संतोष सिंह, सद्दाम हुसैन और मोहम्मद सलाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





