यूपी – गाजियाबाद, 22 मार्च 2026। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के तत्वावधान में कंपनी बाग स्थित कार्यालय पर एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संगठन विस्तार और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ठाकुर अमर सिंह राठौर (महासचिव) की अनुशंसा पर अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट कुंदन मिश्रा को औपचारिक रूप से मनोनीत किया गया।
यह मनोनयन शहर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव द्वारा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने कुंदन मिश्रा का फूल-मालाओं और बुके के साथ स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बताया गया कि कुंदन मिश्रा का परिवार लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा है। उनके सामाजिक और बौद्धिक अनुभव से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी में शिक्षित और अनुभवी लोगों के जुड़ने से संगठन को नई दिशा मिलेगी और जनहित के कार्यों को गति मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





