यूपी – गाजियाबाद। आरकेजीआईटी गाजियाबाद के एमबीए विभाग ने गाजियाबाद प्रबंधन संघ के सहयोग से 26 मार्च 2026 को इंटर इंस्टीट्यूट पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता “शोध 2025-26” का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय “एआई फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट: ईएसजी ड्रिवन ट्रांसफॉर्मेशन इन बिजनेस” रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी. सी. शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. आर. के. यादव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर एच. जी. गर्ग, एचओडी एमबीए डॉ. विभूति त्यागी और गाजियाबाद प्रबंधन संघ के कार्यकारी निदेशक राहुल अग्रवाल द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. सुमित नरूला (डीन, टाइम्स स्कूल ऑफ मीडिया, बेनेट विश्वविद्यालय) ने छात्रों को प्रेरित करते हुए प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचार और शोध की अहमियत बताई।
प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों की 45 टीमों ने भाग लिया। मूल्यांकन डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. रॉबिन अब्राहम और डॉ. सौरभ अग्रवाल के पैनल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. शिखा मित्तल के संरक्षण में हुआ, जिसमें डॉ. मनीष राय सहित फैकल्टी का विशेष योगदान रहा।





