यूपी – गाजियाबाद। समाधान शक्ति सामाजिक संस्था (रजि.) के तत्वावधान में शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 स्थित शहीद स्थल पर “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम भव्य व भावपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजकुमार सांगवान, विधायक संजीव शर्मा, साध्वी प्रज्ञा भारती और पूर्व मेयर आशु कुमार वर्मा मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। सांसद राजकुमार सांगवान ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देशहित में साहसिक निर्णयों से ही दी जा सकती है।
कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया गया।
मंच संचालन सुमन सती ने किया। संस्था के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर वीरपाल मलिक सहित संस्था के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





