Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मेवाड़ में शहीद दिवस पर संदीप ढाका के परिवार का सम्मान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की स्मृति में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सूबेदार मेजर संदीप ढाका के परिवार को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने छात्र-छात्राओं को शहीदों के आदर्श अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कर्तव्यों को प्राथमिकता देने और त्याग व तपस्या की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए संकल्पित होना चाहिए और क्रांतिकारियों के मार्ग पर चलकर देशहित में योगदान देना चाहिए।

संस्थान की ओर से शहीद संदीप ढाका के छोटे भाई टिंकार ढाका, विपिन ढाका, विनय ढाका सहित परिवार के पांच सदस्यों को शॉल, स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं रितु, अमन पांडे, अदिति, मानसी, ऐश्वर्या, देव, प्राची, मानवी, आस्था और ज्योति समूह ने कविता, भाषण और गीतों के माध्यम से देशभक्ति का वातावरण बनाया। कार्यक्रम का संचालन शशांक और तृप्ति ने किया।